Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh RAIPUR CITY CRIME : रायपुर पुलिस सख्त: ऑनलाइन चाकू बिक्री पर रोक,...

RAIPUR CITY CRIME : रायपुर पुलिस सख्त: ऑनलाइन चाकू बिक्री पर रोक, अमेजन-फ्लिपकार्ट को दिए कड़े निर्देश

0
122
RAIPUR CITY CRIME
RAIPUR CITY CRIME

RAIPUR CITY CRIME : रायपुर : रायपुर में बढ़ती चाकूबाजी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्त पहल की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आज अमेजन, फ्लिपकार्ट, डेलिवरी और डीटीडीसी जैसी ऑनलाइन शॉपिंग और कोरियर कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में प्रतिबंधित चाकुओं की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर रोक लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिए गए।

 

RAIPUR CITY CRIME : रायपुर के सिविल लाइन स्थित सी-04 भवन के सभाकक्ष में आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने की। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक अमन झा, एंटी क्राइम और साइबर यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश पांडे सहित अमेजन, फ्लिपकार्ट, डेलिवरी और डीटीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RAIPUR CITY CRIME : बैठक का मुख्य उद्देश्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स से प्रतिबंधित धारदार और बटनदार चाकुओं की बिक्री पर रोक लगाना था। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मार्केट में इन चाकुओं की बिक्री पर प्रतिबंध है, लेकिन अपराधी अब इन्हें ऑनलाइन मंगाकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं।

RAIPUR CITY CRIME : एसएसपी ने सभी ऑनलाइन कंपनियों को निर्देश दिए कि वे तत्काल प्रभाव से ऐसे चाकुओं की बिक्री अपनी साइट्स से बंद करें और इनकी डिलीवरी भी रोकी जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी सामग्री ऑर्डर करता है, तो उसकी जानकारी पुलिस को समय पर उपलब्ध कराई जाए।

RAIPUR CITY CRIME : बैठक में यह भी चर्चा हुई कि ऐसे प्रतिबंधित हथियारों को साइट से हटाने के लिए क्या तकनीकी उपाय किए जा सकते हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यदि कंपनियां सहयोग नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और विधिसम्मत नोटिस भेजे जाएंगे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here