Rewa BJP Leader Controversy : रीवा में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़: भाजपा नेता के गृह प्रवेश में देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी

VIKASH KHALKHO

Rewa BJP Leader Controversy : रीवा (26 फरवरी 2026): विंध्य क्षेत्र के रीवा शहर अंतर्गत कैलाशपुरी इलाके में गुरुवार शाम उस वक्त तनाव फैल गया जब एक भाजपा नेता के गृह प्रवेश कार्यक्रम में लाउडस्पीकर के जरिए देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। घटना से आक्रोशित मोहल्ले की महिलाएं और नागरिक सड़क पर उतर आए, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

सुबह से बज रहे थे अपमानजनक शब्द जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर के भाजपा नेता सीताराम साकेत के कैलाशपुरी स्थित घर में गुरुवार को गृह प्रवेश का कार्यक्रम था। स्थानीय निवासी रागिनी सिंह बघेल का आरोप है कि सुबह 10 बजे से ही लाउडस्पीकर के माध्यम से भगवान शंकर, मां दुर्गा और भगवान कृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं के विरुद्ध अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया जा रहा था। जब मोहल्ले के लोग समझाने पहुँचे, तो भाजपा नेता के पक्ष के लोग विवाद पर उतारू हो गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा, महिलाओं ने की शिकायत विवाद की सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय थाना पुलिस और डायल 100 की टीम मौके पर पहुँची। पुलिस ने दोनों पक्षों का फीडबैक लिया और स्थिति को शांत कराया। आधा दर्जन से अधिक महिलाओं ने विश्वविद्यालय थाने पहुँचकर मामले की लिखित शिकायत दी है। शिकायत में भाजपा नेता के भतीजे (जो करहिया मंडी में शासकीय सेवक बताए जा रहे हैं) पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

भाजपा नेता ने जताया खेद पूरे मामले पर भाजपा नेता सीताराम साकेत ने अपनी सफाई देते हुए कहा, “मेरे घर कार्यक्रम में कई लोग आए थे। भीड़ में किसी ने कुछ कह दिया होगा। यदि ऐसा हुआ है, तो मैं इसे स्वीकार करता हूँ और इसके लिए खेद प्रकट करता हूँ।”

जांच जारी है विश्वविद्यालय थाना प्रभारी हितेंद्र नाथ शर्मा ने बताया कि महिलाओं की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त हुई है। तथ्यों और साक्ष्यों (बयान व वीडियो) के आधार पर जांच की जा रही है, जिसके बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में एहतियात के तौर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

अधिकारी/स्थानीय का बयान:

“सुबह से ही लाउडस्पीकर पर हमारे आराध्यों के खिलाफ गलत बोला जा रहा था। जब हमने टोका तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों पर कार्रवाई चाहते हैं।” — रागिनी सिंह बघेल, स्थानीय निवासी

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *