CG POLICE TRANSFER : होली से पहले पुलिस विभाग में फेरबदल, 9 निरीक्षक समेत 11 का तबादला

Sanjay Sahu
Raipur TI Transfer:

CG POLICE TRANSFER : रायगढ़ : रायगढ़ जिले में होली से पहले पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह ने पुलिसिंग व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से 9 निरीक्षकों और 2 उप निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

CG POLICE TRANSFER : जारी आदेश के अनुसार, अभिनव कांत सिंह को रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी जूटमिल के रूप में पदस्थ किया गया है। वहीं कमला पुसाम को तमनार से स्थानांतरित कर कोतरारोड थाना प्रभारी बनाया गया है।

CG POLICE TRANSFER : अन्य अधिकारियों के तबादले भी आदेश में शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। होली पर्व को देखते हुए कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के लिए इस प्रशासनिक बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *