Sehore News : सीहोर में गंदे पानी की सप्लाई पर कांग्रेस का हमला, बंद फिल्टर प्लांट का वीडियो जारी कर कही ये बात

सुनील शर्मा/ सीहोर : ​कांग्रेस जिला कार्यालय में कांग्रेस ने प्रेस वार्ता आयोजित कर सीहोर नगर पालिका पर तीखा प्रहार किया है कांग्रेस ने नगर पालिका के जल विभाग का काम जिला प्रशासन की देखरेख में देने की बात कही है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता शमीम अहमद-पूर्व पार्षद एवं सचिव म.प्र. कांग्रेस, सीहोर ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि शहर को नगर पालिका द्वारा गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है जिससे शहर में लोगों में गंभीर बीमारीया हो रही है उन्होंने नगर पालिका के फिल्टर प्लांट का एक वीडियो में जारी किया है जिसमें बंद पड़े प्लांट से पार्वती नदी से सीधा पानी बिना फिल्टर किए सीहोर शहर की जनता तक पहुंचाया जा रहा है।

 

Sehore News : वरिष्ठ कांग्रेश नेता ने सीहोर नगर पालिका को आड़े हाथों लेते हुए कहा की सीहोर में ​पुराना इंफ्रास्ट्रक्चर: शहर की पाइपलाइनें 50 साल पुरानी हो चुकी हैं, जिससे सीवेज का गंदा पानी पीने के पानी में मिल रहा है।

Sehore News : ​फिल्टर प्लांट का बंद होना: सीहोर का मुख्य फिल्टर प्लांट पिछले दो सालों से खराब पड़ा है। वर्तमान में बिना ट्रीटमेंट के सीधे नदी का पानी सप्लाई किया जा रहा है। ​केमिकल की कमी: पानी को साफ करने के लिए फिटकरी (एल्म) और ब्लीचिंग पाउडर का उचित प्रयोग नहीं हो रहा है।
​स्टाफ का अभाव: 1995 में जहाँ 5 सब-इंजीनियर थे, अब केवल एक ही कार्यरत है, जिससे व्यवस्था चरमरा गई है। लीकेज लाइनों से नालियों का गंदा पानी जनता तक पहुंचाया जा रहा है.

 

Sehore News : ​दूषित पानी के कारण शहर में उल्टी, दस्त और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। पूर्व पार्षद शमीम अहमद द्वारा लिखे गए कलेक्टर के नाम पत्र में चेतावनी दी गई है कि यदि जिला प्रशासन जल्द ही जल व्यवस्था को अपने हाथ में लेकर सुधार नहीं करता, तो नागरिक उग्र आंदोलन और अनशन के लिए विवश होंगे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories