Thursday, May 28, 2026
33.1 C
Raipur

Durg Crime : बाइक चोर गिरोह का खुलासा, 31 वाहन बरामद, मैकेनिकल इंजीनियर निकला मास्टरमाइंड, सिर्फ होंडा साइन ही करता था चोरी

Durg Crime : दुर्ग : दुर्ग जिले में पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक राज्यस्तरीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की कुल 31 बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 31 लाख रुपये बताई जा रही है।

Durg Crime : मुख्य आरोपी ई. पापा राव, जो भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक है और पोकलेन मशीन का हाइड्रोलिक मैकेनिक रहा है, इस गिरोह का सरगना बताया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह विशेष रूप से होंडा साइन बाइक को निशाना बनाता था, क्योंकि उसका लॉक तोड़ना उसके लिए आसान था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बाइक चोरी कर उन्हें जशपुर जिले के कुनकुरी क्षेत्र में अपने सहयोगियों के माध्यम से बेचता था।

Durg Crime : जांच में यह भी पता चला कि आरोपी ने रायपुर में लगभग 30 लाख रुपये का मकान बनाया है। घर के लिए लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए उसने बाइक चोरी का रास्ता अपनाया। उसके बच्चे शहर के बड़े स्कूलों में पढ़ते हैं। आरोपी शारीरिक रूप से एक पैर से कमजोर है और इसी का फायदा उठाकर वह वारदात को अंजाम देकर संदेह से बचने की कोशिश करता था। वह पिछले डेढ़ साल से चोरी की घटनाओं में सक्रिय था।

Durg Crime : भिलाई-दुर्ग क्षेत्र में वर्ष 2024 से लगातार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं। विशेष रूप से बीएसपी मुख्य गेट स्थित पार्किंग और भिलाई-भट्टी क्षेत्र को निशाना बनाया जा रहा था। थाना भिलाई नगर में दर्ज मामलों की समीक्षा, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Durg Crime : गिरफ्तार अन्य आरोपियों में मनोज राम और राम सेवक प्रजापति उर्फ रवि शामिल हैं, जो जशपुर जिले के कुनकुरी के निवासी हैं। चोरी की गाड़ियों को ये लोग आगे खपाने का काम करते थे।

Durg Crime : बरामद 31 वाहनों में भिलाई-भट्टी क्षेत्र की 13, छावनी थाना क्षेत्र की 3, रायपुर क्षेत्र की 2 और अन्य बिना पंजीयन दस्तावेज वाले वाहन शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

Durg Crime : कार्रवाई में थाना भिलाई नगर प्रभारी, थाना स्टाफ, साइबर सेल और विशेष जांच दल की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर लॉक कर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories