प्यार में अंधी महिला ने रचा खौफनाक खेल : पति-बच्चों को हर दिन देती रही स्लो पॉइजन, पोल खुली तो कांप उठी पुलिस

Parivesh

कर्नाटक | कर्नाटक के हासन जिले से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सभी को चौंका दिया है। बेलुर तालुक के केरलूर गांव में रहने वाली 33 वर्षीय चैत्रा नामक महिला ने अपने ही परिवार को धीरे-धीरे ज़हर देकर मारने की साजिश रची। उसकी मंशा थी कि पति, दो बच्चे और सास-ससुर की मौत हो जाए ताकि वह अपने अवैध संबंधों के रास्ते में खड़े लोगों से छुटकारा पा सके।

पुलिस के मुताबिक, चैत्रा अपने परिवार को रोज़ाना थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ज़हर देती थी ताकि किसी को शक न हो। लेकिन उसकी साजिश तब उजागर हो गई जब पति को उसके बैग से संदिग्ध गोलियां मिलीं। जब वो गोलियां डॉक्टर को दिखाईं तो बताया गया कि ये स्वास्थ्य के लिए बेहद ज़हरीली और खतरनाक हैं।

इसके बाद पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने चैत्रा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह अपने प्रेम-प्रसंग में बाधा बन रहे परिजनों से छुटकारा पाना चाहती थी।

फिलहाल सभी परिजनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है कि ज़हर कहां से खरीदा गया और कितने समय से यह सिलसिला चल रहा था।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *