Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : कोरिया जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार...

CG NEWS : कोरिया जिले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते चौकी प्रभारी और एएसआई पकड़े गए

CG NEWS : कोरिया : कोरिया जिला में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बचरापोड़ी पुलिस चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी अब्दुल मुनाफ को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में एएसआई ध्रुव प्रसाद यादव को भी पकड़ा गया है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, सतेंद्र प्रजापति नामक ग्रामीण से कथित रूप से फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। शिकायत के बाद एसीबी ने जाल बिछाया और 25 हजार रुपये की पहली किस्त लेते समय दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि कार्रवाई के लिए अंबिकापुर से एसीबी की टीम पहुंची थी। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here