Sunday, August 16, 2026
Home Chhattisgarh CG Weather Update : आज शाम रायपुर, बिलासपुर समेत 13 जिलों में...

CG Weather Update : आज शाम रायपुर, बिलासपुर समेत 13 जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी

0
219

रायपुर। CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों—बालोद, राजनांदगांव, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली—में तेज हवा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ अचानक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update : बीते सप्ताहभर में प्रदेश में बारिश की रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 28 मई को जहां 74 इलाकों में बारिश दर्ज की गई थी, वहीं 29 को यह संख्या घटकर 27 हो गई। इसके बाद 30 मई को 25, 31 मई को 20, 1 जून को 33, 2 जून को 3, और 3 जून को केवल 1 जगह पर ही 10 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई।

4 और 5 जून को कहीं भी उल्लेखनीय वर्षा नहीं हुई, जबकि 6 जून को फिर से पांच जिलों में हल्की बारिश हुई। अब 8 जून को मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए संवेदनशील अलर्ट जारी किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here