CG NEWS : ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर मेडिकल स्टूडेंट से 11.50 लाख की ठगी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Sanjay Sahu
CG News

CG NEWS : रायपुर। राजधानी के पंडरी मोवा क्षेत्र में रहने वाली एक मेडिकल छात्रा के साथ ऑनलाइन ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आदर्श कॉलोनी निवासी पाखी वर्मा को घर बैठे कमाई का झांसा देकर साइबर ठगों ने 11 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए।

CG NEWS : पाखी को वॉट्सएप पर एक लिंक भेजकर ‘वेलफेयर टास्क वर्क फ्रॉम होम’ नामक ग्रुप से जोड़ा गया। शुरू में टास्क पूरे करने पर तीन किस्तों में 1850 रुपये भी भेजे गए, जिससे छात्रा को ग्रुप पर भरोसा हो गया।

CG NEWS : इसके बाद ठगों ने अलग-अलग बहाने से पैसों की मांग शुरू कर दी। पहले 5 हजार, फिर 15 हजार और 50 हजार रुपये टॉस्क के नाम पर जमा करवाए गए। एक समय पर टॉस्क में ‘गलती’ का हवाला देकर फाइन के नाम पर 4.5 लाख रुपये की मांग की गई।

CG NEWS : छात्रा लगातार रकम जमा कराती रही और जब तक फ्रॉड का एहसास हुआ, तब तक वह कुल 11.50 लाख रुपये ठगों के संदिग्ध खातों में ट्रांसफर कर चुकी थी। यह धोखाधड़ी 30 मई 2025 से शुरू हुई और करीब डेढ़ महीने तक चली। पंडरी थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS : पुलिस का कहना है कि साइबर सेल की मदद से ट्रांजैक्शन डिटेल्स खंगाली जा रही हैं और आरोपी जल्द पकड़ में आ सकते हैं। साइबर एक्सपर्ट्स ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम जॉब ऑफर्स से सावधान रहें, जिनमें पहले पैसे जमा कराने की शर्त हो या बहुत अधिक मुनाफे का वादा किया जाए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *