Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Korba Road Accident : हाइवे पर रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर...

Korba Road Accident : हाइवे पर रफ्तार का कहर: पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Korba Road Accident
Korba Road Accident

कोरबा। Korba Road Accident : कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर शनिवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। रफ्तार के कहर का यह ताजा मामला तानाखार इलाके का है, जहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी।

Korba Road Accident : हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ जब तीन युवक बाइक से कहीं जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे पर दौड़ रही एक पिकअप ने अनियंत्रित होकर उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 112 की टीम द्वारा कटघोरा अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

इधर, हादसे की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here