Dwarkapuri Police Station : इंदौर: द्वारकापुरी में MBA छात्रा के साथ शादी के नाम पर फरेब; राजस्थान के युवक ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज किया मामला

VIKASH KHALKHO

Dwarkapuri Police Station : इंदौर (23 फरवरी 2026): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में युवतियों को प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर उनका शोषण करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है, जहाँ एक एमबीए की छात्रा के साथ शादी का वादा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

लिव-इन में रहकर किया शोषण जानकारी के अनुसार, पीड़िता शहर में रहकर एमबीए की पढ़ाई कर रही है। इसी दौरान उसकी दोस्ती मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले एक युवक से हुई। आरोपी ने छात्रा को शादी का झांसा दिया और उसे अपने साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। इस दौरान आरोपी ने छात्रा की मर्जी के खिलाफ कई बार उसके साथ गलत काम किया।

शादी का दबाव बनाया तो खुला राज जब पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, तो वह अपने वादे से मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। खुद को ठगा हुआ महसूस कर पीड़िता ने द्वारकापुरी थाने पहुँचकर पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस की कार्रवाई मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है। एडिशनल डीसीपी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

“एक एमबीए छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। फिलहाल वह फरार है, जिसकी तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” — राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *