Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी में 11.57% वृद्धि का अनुमान :छत्तीसगढ़...

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी में 11.57% वृद्धि का अनुमान :छत्तीसगढ़ विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण पेश

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर में बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री OP Choudhary ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया। सर्वेक्षण के मुताबिक वर्ष 2025-26 में राज्य का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) 11.57 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इसके साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था 6.31 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

CG NEWS : आर्थिक सर्वेक्षण में कृषि क्षेत्र में 12.53 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 10.26 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 13.15 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया गया है। स्थिर भावों पर कुल वृद्धि दर 8.11 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

CG NEWS : वित्त मंत्री ने बताया कि वर्ष 2024-25 में राज्य ने 10.50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की थी। इस दौरान कृषि क्षेत्र में 11.76 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 9.91 प्रतिशत और सेवा क्षेत्र में 10.08 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

CG NEWS : सरकारी योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में प्रति व्यक्ति आय 1,79,244 रुपये रहने का अनुमान है, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here