Friday, April 10, 2026
32.1 C
Raipur

C.G News : ‘लाल आतंक’ को तगड़ा झटका! 1 करोड़ का इनामी… खूंखार नक्सली देवजी ने किया सरेंडर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : वाम उग्रवाद के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है। 1 करोड़ रुपये के इनामी और शीर्ष नक्सली नेता तिप्पिरी तिरुपति उर्फ देवजी ने तेलंगाना में सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उनके साथ मल्ला राजी रेड्डी समेत 16 अन्य माओवादी साथियों ने भी हथियार डाल दिए।इस आत्मसमर्पण को नक्सली आंदोलन के लिए एक बड़ी रणनीतिक क्षति माना जा रहा है।

कौन है देवजी?

देवजी का असली नाम थिप्पिरी तिरुपति है और वह मूल रूप से तेलंगाना के करीमनगर क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।

  • 1 करोड़ का इनामी नक्सली

  • संगठन का शीर्ष नेता

  • हाल ही में महासचिव की जिम्मेदारी

  • माओवादी मिलिट्री इंटेलिजेंस विंग का प्रमुख

  • CMC इंचार्ज और पोलित ब्यूरो सदस्य

  • कई राज्यों में उग्र आंदोलनों का नेतृत्व

देवजी को संगठन के रणनीतिक और सैन्य ढांचे का अहम हिस्सा माना जाता था।

असीफाबाद जंगलों में हुआ आत्मसमर्पण

जानकारी के अनुसार, यह आत्मसमर्पण तेलंगाना के असीफाबाद क्षेत्र में हुआ। इसे नक्सलवाद के खिलाफ चलाए जा रहे व्यापक सुरक्षा अभियान का हिस्सा माना जा रहा है।

सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इस कदम से वाम उग्रवाद की कमर कमजोर होगी और क्षेत्र में शांति बहाली की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी।

Read More : T20 World Cup : पिछली बार के फाइनलिस्ट फिर आमने-सामने! आज सुपर-8 में भारत बनाम साउथ अफ्रीका का महामुकाबला

गृहमंत्री विजय शर्मा का बयान

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा ने देवजी के सरेंडर की पुष्टि करते हुए कहा कि बसवराजू के निष्क्रिय होने के बाद देवजी संगठन का बड़ा चेहरा था। उन्होंने बताया कि देवजी पहले छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहा है और उसके आत्मसमर्पण से उग्रवाद विरोधी अभियान को मजबूती मिलेगी।

आगे की रणनीति

सुरक्षा एजेंसियां अब देवजी और अन्य आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ कर संगठन की गतिविधियों, नेटवर्क और फंडिंग तंत्र की जानकारी जुटाएंगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि शीर्ष नेतृत्व के इस फैसले से अन्य उग्रवादी कैडर भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।नक्सलवाद के खिलाफ चल रही मुहिम में यह आत्मसमर्पण एक अहम मोड़ साबित हो सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

CG NEWS : बस्तर में बदली तस्वीर: बंदूक से किताब तक का सफर

CG NEWS : कृष्णा नायक सुकमा/ सुकमा :- छत्तीसगढ़...

Related Articles

Popular Categories