लश्कर की साजिश नाकाम! भारत को दहलाने की मंशा रखने वाले 8 संदिग्ध गिरफ्तार, परदे के पीछे ISI

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : दिल्ली समेत देश के कई प्रमुख मंदिरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने संभावित आतंकी हमले की आशंका जताते हुए अलर्ट जारी किया था। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक जांच में इन आरोपियों के पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन और बांग्लादेश आधारित नेटवर्क से कथित संबंध सामने आए हैं।

अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तारी

दिल्ली पुलिस ने दो संदिग्धों को पश्चिम बंगाल से और छह को तमिलनाडु के तिरुप्पुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताया जा रहा है।आरोपियों के पास से 8 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस इन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कर संभावित साक्ष्य जुटा रही है।

 फर्जी दस्तावेज और पोस्टरबाजी से खुला राज

पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी आधार कार्ड और अन्य पहचान दस्तावेजों का उपयोग कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया है कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों और मेट्रो स्टेशनों के आसपास भड़काऊ पोस्टर लगाए गए थे।इन्हीं गतिविधियों के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की और कथित आतंकी मॉड्यूल का खुलासा हुआ।

Read More   : प्रयागराज पॉक्‍सो कोर्ट के आदेश पर शंकराचार्य के खिलाफ FIR दर्ज, बोलेस्वामी अविमुक्तेश्वरानंद- हम लड़ेंगे केस

भीड़भाड़ वाले इलाकों को निशाना बनाने की साजिश

खुफिया एजेंसियों को सूचना मिली थी कि भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने की योजना बनाई जा रही है। इनपुट मिलते ही संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।गिरफ्तार संदिग्धों को दिल्ली लाया जा रहा है, जहां उनसे विस्तृत पूछताछ की जाएगी।

आगे की कार्रवाई

फिलहाल जांच एजेंसियां सभी आरोपों की गहन पड़ताल कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक डेटा और नेटवर्क कनेक्शन की जांच के बाद ही साजिश की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *