Friday, April 10, 2026
25.9 C
Raipur

M.P News : कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का बड़ा खुलासा, 3.29 करोड़ का ट्रांजैक्शन पकड़ा

कटनी : कटनी पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए कपड़ा व्यापारी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपियों द्वारा करोड़ों रुपये का ऑनलाइन लेनदेन किया गया था।

कर्मचारियों के नाम पर खोले फर्जी बैंक खाते

जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी कपड़ा व्यापारी ने अपने ही कर्मचारियों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाते खुलवाए थे। इन खातों के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा था।

3 करोड़ 29 लाख से अधिक का लेनदेन

पुलिस जांच में 3 करोड़ 29 लाख 24 हजार रुपये का ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पकड़ा गया है। यह रकम विभिन्न खातों के माध्यम से संचालित की जा रही थी।

Read More : M.P News : रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद पर हिंसक हमला, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

छत्तीसगढ़ कांकेर से जुड़े तार

एसपी के मुताबिक, इस सट्टेबाजी नेटवर्क के तार छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से भी जुड़े पाए गए हैं। पुलिस अब अंतरराज्यीय कनेक्शन की भी गहन जांच कर रही है।

नकदी और बैंकिंग दस्तावेज जब्त

आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 92 हजार रुपये नकद, चेकबुक और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं। डिजिटल उपकरणों की भी जांच की जा रही है ताकि नेटवर्क के अन्य सदस्यों तक पहुंचा जा सके।

एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि अवैध सट्टेबाजी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories