M.P News : रीवा के गढ़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद पर हिंसक हमला, पीड़ितों ने लगाई न्याय की गुहार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रीवा जिले के गढ़ थाना क्षेत्र से जमीनी विवाद को लेकर मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विकलांग व्यक्ति समेत उसके परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें मारपीट की झलक दिखाई दे रही है।पीड़ित रमाकांत पांडे के अनुसार, परिवार के लोग खेत में अकड़ी उखाड़ने गए थे, तभी विवादित पक्ष के लोगों ने अचानक हमला कर दिया।

कई लोग घायल, नामजद आरोप

पीड़ित पक्ष ने राघवेंद्र पांडे, रानू पांडे, राजेंद्र पांडे, राजू पांडे, सुरेश पांडे और ललन पांडे पर हमले का आरोप लगाया है। इस मारपीट में रेखा पांडे, रमाकांत पांडे और सूरज दुबे घायल हुए हैं।

परिवार का कहना है कि इससे पहले भी जमीन को लेकर विवाद हुआ था और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की गई थी, लेकिन उस समय भी पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

घटना के बाद घायल परिजन गढ़ थाना पहुंचे, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। आरोप है कि न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।

Read More : M.P News : बड़वानी में गश्ती पुलिस वाहन को हार्वेस्टर की टक्कर, दो जवान घायल

एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित

स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार रीवा एसपी कार्यालय पहुंचा और निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान सामने आना बाकी है। पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में उच्च अधिकारियों से हस्तक्षेप की मांग कर रहा है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories