CG NEWS : मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर माकड़ी में भव्य, हितग्राही संपर्क सम्मान समारोह आयोजित

CG NEWS : रोशन सेन /माकड़ी – 21 फरवरी 2026 को माकड़ी मंडल के मंडी प्रांगण में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस के पावन अवसर पर हितग्राही संपर्क सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा, माकड़ी मंडल द्वारा किया गया।

CG NEWS : समारोह में विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित कर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन को रेखांकित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान से जुड़े स्वच्छता कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं सक्रिय सहयोगियों का भी विशेष रूप से सम्मान किया गया।

 

 

 

CG NEWS : वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं एवं स्वच्छता अभियान की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

 

 


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, हितग्राही एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में उत्साह और जनसेवा का भाव स्पष्ट रूप से देखने को मिला। इस समारोह में ग्राम की सरपंच रुक्मणी पोयम, उप सरपंच शंकर बघेल,बालकुंवर प्रधान पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा,
दीपेंद्र नाग जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा कोंडागांव, ललित पोयाम महामंत्री मंडल माकड़ी,लक्ष्मी पोयम पूर्व जिला सदस्य , रमेश नेताम अ.ज.जा.मंडल अध्यक्ष, रोशन सेन उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जिला कोंडागांव, ,निर्माण कश्यप अध्यक्ष युवा मोर्चा, तेज प्रकाश पोयाम जिला कार्यकारिणी सदस्य कोंडागांव, चंद्रकला सिन्हा चंद्रावती पोयम। मुकेश साहू, मोती पंहार, गुनीशीह, गणेश मरई, सभी पंच एवं युवा मोर्चा के सभी सदस्य एवं गणमान्य नगरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories