Raipur News : नशीली टेबलेट सप्लाई रैकेट का भंडाफोड़, फरार वारंटी समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, 556 प्रतिबंधित टेबलेट और दोपहिया वाहन जब्त

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर के थाना खमतराई क्षेत्र में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 556 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक फरार वारंटी भी शामिल है, जिसे इस गिरोह का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

Raipur News : यह कार्रवाई डीसीपी नॉर्थ जोन मयंक गुर्जर और डीसीपी क्राइम एंड साइबर स्मृतिक राजनाला के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस को 20 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रिंग रोड नंबर 2 स्थित हाईटेक पार्किंग के पीछे दोपहिया वाहन सवार कुछ व्यक्ति प्रतिबंधित टेबलेट बिक्री की फिराक में हैं।

Raipur News : सूचना पर तत्काल घेराबंदी कर तीनों संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अविनाश कुमार, राहुल कुमार शाह और रोशन यादव बताए। तलाशी के दौरान उनके पास से निट्राजेपम और स्पासमो की कुल 556 नग प्रतिबंधित टेबलेट बरामद की गई।

Raipur News : पुलिस के अनुसार, अविनाश कुमार ही मुख्य आरोपी है, जो पड़ोसी राज्यों से नशीली टेबलेट मंगाकर रायपुर में सप्लाई करता था। जब आरोपियों से वैध दस्तावेज मांगे गए तो वे कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।

Raipur News : आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित टेबलेट (कीमत लगभग 2,22,400 रुपये) और एक सुजुकी एक्सेस दोपहिया वाहन (कीमत लगभग 40,000 रुपये) जब्त किया गया। कुल जब्ती की कीमत लगभग 2,62,400 रुपये आंकी गई है।

Raipur News : तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 120/26 के तहत धारा 22(ख) नारकोटिक एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है। पुलिस अब फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर अन्य संलिप्त आरोपियों की तलाश में जुटी है और एंड-टू-एंड जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *