MP News : लापता राजा और सोनम को आखिरी बार तीन संदिग्ध युवकों के साथ देखा गया

0
250

इंदौर/शिलांग। MP News : 23 मई से लापता चल रहे इंदौर के राजा और सोनम को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। शिलांग के मावलाखियात गांव के टूरिस्ट गाइड एल्बर्ट पिडे ने दावा किया है कि लापता होने से ठीक पहले उसने दोनों को तीन युवकों के साथ देखा था।

एल्बर्ट पिडे के मुताबिक, उसने राजा और सोनम को शिलांग के डबल डेकर ब्रिज से आते वक्त देखा। उस समय राजा तीन युवकों के साथ आगे चल रहा था और सोनम पीछे-पीछे आ रही थी। गाइड पिडे ने उन्हें गाइड सेवा देने की पेशकश की थी, जिसे उन्होंने मना कर दिया। उन्होंने आपस में बातचीत की, लेकिन पिडे उसके करीब नहीं था इसलिए कुछ सुन नहीं पाया।

गौरतलब है कि राजा और सोनम को 23 मई की सुबह 10 बजे आखिरी बार देखा गया था। एल्बर्ट पिडे ने यह पूरी जानकारी पुलिस को बयान के रूप में दी है, जो अब जांच का अहम हिस्सा बन चुकी है। इस बयान के बाद मामले में नए सिरे से जांच की दिशा तय होने की उम्मीद है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here