Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG CRIME : दो गुटों के बीच विवाद में खूनी झड़प, पुरानी...

CG CRIME : दो गुटों के बीच विवाद में खूनी झड़प, पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, कांग्रेस नेता का बेटा घायल

CG CRIME
CG CRIME

CG CRIME : बिलासपुर : बिलासपुर में पुरानी रंजिश को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच विवाद खूनी झड़प में बदल गया। चाकू से हुए हमले में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे आदित्य श्रीवास समेत तीन युवक घायल हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

CG CRIME : जानकारी के अनुसार, कोनी निवासी आदित्य श्रीवास अपने दोस्तों के साथ लखीराम ऑडिटोरियम के पास भेल खाने गया था। वहां पहले से मौजूद युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नागवानी और उनके एक साथी से उसका आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई।

CG CRIME : मारपीट के दौरान दूसरे गुट के एक युवक ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। हमले में आदित्य और उसके तीन साथियों को चोटें आईं। आदित्य गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे तत्काल किम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना परिजनों को दी गई।

CG CRIME : बताया जा रहा है कि दोनों गुटों के बीच पहले भी कोनी और राजेंद्रनगर चौक में विवाद हो चुका था, जो गाली-गलौज और मारपीट तक सीमित रहा था। इस बार विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here