दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट! लाल किला में हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी, साजिश रच रहा लश्कर

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले की आशंका को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े तत्व लाल किला और चांदनी चौक इलाके में IED हमले की साजिश रच सकते हैं। संभावित खतरे को देखते हुए दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

धार्मिक स्थल भी निशाने पर

सूत्रों का कहना है कि आतंकियों के निशाने पर चांदनी चौक का एक प्रमुख मंदिर भी हो सकता है। इनपुट मिलने के बाद लाल किला, आसपास के धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।

Read More : M.P News : मऊगंज में तेंदुए का आतंक, घर में घुसकर 15 बकरियों को मार डाला

IED हमले की आशंका

जानकारी के मुताबिक, आतंकी संगठन IED के जरिए हमला करने की योजना बना सकता है। सुरक्षा एजेंसियां हर संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए तलाशी अभियान और निगरानी बढ़ा रही हैं।

पहले भी हो चुका है हमला

गौरतलब है कि 10 नवंबर 2025 को लाल किले के पास एक कार में विस्फोट हुआ था, जिसमें कई लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। उस घटना के बाद देशभर में जांच और गिरफ्तारी अभियान चलाया गया था।

एजेंसियां पूरी तरह सतर्क

सुरक्षा एजेंसियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *