Tuesday, May 26, 2026
34.6 C
Raipur

छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय आज मना रहे 62वां जन्मदिन, पूजा-अर्चना का विशेष कार्यक्रम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास अवसर पर वे जशपुर जिले के अपने गृह ग्राम बगिया में धार्मिक अनुष्ठान के साथ जन्मदिन मनाएंगे।

रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बगिया प्रस्थान

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री साय सुबह 9 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से रवाना होंगे। वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए बगिया के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह करीब 10:30 बजे बगिया हेलीपैड पर उनका आगमन होगा।

Read More : कृपया ध्यान दें… आगामी 3 से 24 मई तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 10 ट्रेनें रद्द, यहां देखें लिस्ट

सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन

बगिया पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री अपने निज निवास जाएंगे, जहां जन्मदिन के उपलक्ष्य में सत्यनारायण व्रत कथा और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। धार्मिक कार्यक्रम में स्थानीय लोग और समर्थक भी शामिल हो सकते हैं।

शाम तक रायपुर वापसी

धार्मिक अनुष्ठान के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 3:40 बजे बगिया से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे। उनका शाम करीब 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री का यह जन्मदिन सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया जा रहा है। बगिया गांव में उनके आगमन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories