CG NEWS : फर्जी IPS बनकर रिटायर्ड अधिकारी से 37 लाख की साइबर ठगी, क्या बोले पुलिस अधिकारी

CG NEWS : रायगढ़ : रायगढ़ में साइबर ठगों ने फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत परेषण कंपनी से सेवानिवृत्त एक पर्यवेक्षक को डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाया और उनसे 36.97 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 2 लाख रुपये होल्ड कराने में सफलता हासिल की है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच जारी है।

CG NEWS : जानकारी के अनुसार, पीड़ित जनवरी 2022 में सेवानिवृत्त हुए थे। 14 जनवरी को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात महिला का कॉल आया, जिसने स्वयं को भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण का अधिकारी बताया। महिला ने कहा कि पीड़ित के नाम और पहचान पत्र का दुरुपयोग कर जियो कंपनी का मोबाइल नंबर लिया गया है, जिससे गंभीर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

CG NEWS : कॉल के दौरान पीड़ित को दिल्ली के बारह खंभा रोड स्थित कथित पुलिस स्टेशन के फर्जी अधिकारी से जोड़ा गया। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने और गिरफ्तारी की धमकी दी गई। इसके बाद वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को आईपीएस अधिकारी नीरज ठाकुर बताते हुए डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाया और लगातार दबाव बनाकर रकम ट्रांसफर करवाई।

CG NEWS : ठगों ने पीड़ित से बैंक खाते, संपत्ति और अन्य वित्तीय जानकारी हासिल कर अलग-अलग खातों में पैसे भेजने को कहा। 30 जनवरी से 11 फरवरी के बीच पीड़ित ने कुल 36,97,117 रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। बाद में परिजनों को जानकारी होने पर ठगी का खुलासा हुआ और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 2 लाख रुपये होल्ड कराए गए हैं तथा आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories