Raipur News: गुढ़ियारी पुलिस की कार्रवाई: बाइक चोर और खरीदार दोनों गिरफ्तार, 40 हजार की मोटरसाइकिल जब्त

Raipur News: रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत थाना गुढ़ियारी पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर ली है।

Raipur News: मामला थाना गुढ़ियारी क्षेत्र का है। प्रार्थी पंकज यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 फरवरी 2024 को वह अपनी होंडा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 ML 4723 से रेलवे स्टेशन गया था। प्लेटफॉर्म नंबर 7 के पास बाइक खड़ी कर अंदर जाने के बाद जब वह लौटा तो वाहन गायब था। अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

Raipur News: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा गुढ़ियारी थाना पुलिस की टीम ने मामले की लगातार जांच की। इसी दौरान टीम को चोरी की बाइक और आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिली।

Raipur News: पुलिस ने तिल्दा नेवरा निवासी सोनू जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने मोटरसाइकिल चोरी करना और उसे उपकार देवार को बेच देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उपकार देवार को भी गिरफ्तार कर लिया।

Raipur News: दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 40 हजार रुपये कीमत की चोरी की होंडा मोटरसाइकिल जब्त की गई। मामले में धारा 411 और 34 भादवि जोड़कर आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Raipur News: गिरफ्तार आरोपी –

01. सोनू जोशी पिता रामनारायण जोशी उम्र 32 साल निवासी जोड़ा जैतखंभ के पास सतनामी पारा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।

02. उपकार देवार पिता नेमीचंद देवार उम्र 43 साल निवासी दलाल तालाब के पास तिल्दा नेवरा थाना तिल्दा नेवरा रायपुर।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Janpad Panchayat Lailunga: छोटे-छोटे कामों के लिए भटक रहे ग्रामीण, रवि भगत ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

Janpad Panchayat Lailunga: गौरी शंकर गुप्ता/लैलूंगा (रायगढ़): छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories