Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Indore News : सोनम रघुवंशी के लिए इंदौर की कई युवतियों ने उठाई आवाज, हाथों में पोस्टर लेकर न्याय की लगाई गुहार, केंद्र सरकार से सर्च ऑपरेशन तेज करने की मांग

Indore News : इंदौर : इंदौर की रहने वाली सोनम रघुवंशी मेघालय में लापता हो गई है। जिसको लेकर इंदौर में आज युवतियों ने आवाज बुलंद की। शहर के प्रमुख चौराहों पर हाथों में सोनम को न्याय दो और सोनम जिंदा है, तलाश जारी रखो जैसे पोस्टर लिए युवतियां मीडिया से रूबरू हुईं और मेघालय सरकार के साथ-साथ केंद्र सरकार से सर्च ऑपरेशन को और अधिक व्यापक और प्रभावी बनाने की मांग की।युवतियों ने साफ कहा कि सोनम की तलाश के लिए जो सर्च ऑपरेशन चल रहा है, वह नाकाफी साबित हो रहा है।

Indore News : अभी तक अभियान केवल शव खोजने की दिशा में केंद्रित रहा है, जबकि परिवार और दोस्तों को पूरा विश्वास है कि सोनम जिंदा है और किसी गंभीर मुसीबत में फंसी हुई है। सोनम की सहकर्मी रश्मि सोनी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हादसे से कुछ ही दिन पहले उनकी सोनम से बातचीत हुई थी। सोनम ने उन्हें बताया था कि वह अपनी शादी को लेकर बेहद उत्साहित है और उसकी तैयारी में जुटी हुई थी।रश्मि ने कहा कि सोनम और राजा की बॉन्डिंग बहुत अच्छी थी। वह बहुत खुश थी और कोई तनाव या परेशानी उसके चेहरे पर नहीं था।

Indore News : वही सोनम की मौसी की बेटी शिवानी रघुवंशी ने भी मीडिया से बात की और मेघालय सरकार के सर्च ऑपरेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान को और प्रभावशाली ढंग से चलाने की जरूरत है।

Indore News : शिवानी ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि मेघालय की घाटियों में कई रहस्यमयी गुफाएं हैं जहां पहले भी लोग गायब हो चुके हैं। हमें पूरा यकीन है कि सोनम इन इलाकों में कहीं फंसी हो सकती है। ऐसे में सरकार को दिन में सिर्फ कुछ घंटों तक नहीं, बल्कि पूरे दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाना चाहिए और अभियान की दिशा भी बदलनी चाहिए। युवतियों की मांग है कि सर्च ऑपरेशन को विस्तारित और तेज किया जाए अहर केंद्र सरकार इस मामले में सीधा हस्तक्षेप करे.

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories