HomeMadhya PradeshBhopalM.P News : इलाज के बहाने भोपाल लाकर दुष्कर्म का आरोप, डॉक्टर...

M.P News : इलाज के बहाने भोपाल लाकर दुष्कर्म का आरोप, डॉक्टर फरार, पुलिस तलाश में जुटी

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : राजधानी भोपाल से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने डॉक्टर पर इलाज के बहाने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी डॉक्टर ग्वालियर का निवासी है और पिछले करीब सात महीनों से उसका इलाज कर रहा था।

भोपाल लाकर होटल में ठहराया, नशीला पदार्थ देने का आरोप

महिला का कहना है कि त्वचा संबंधी बीमारी बढ़ने पर डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए भोपाल ले जाने की बात कही। डॉक्टर ने यह भी बताया कि जरूरी टेस्ट ग्वालियर में संभव नहीं हैं। भोपाल पहुंचने के बाद आरोपी उसे अस्पताल ले जाने के बजाय एमपी नगर स्थित एक होटल में ठहरा दिया।पीड़िता का आरोप है कि होटल के कमरे में डॉक्टर ने उसे नशीला पदार्थ दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Read More : M.P Crime : सागर पुलिस का बड़ा खुलासा! फर्जी डीएसपी बनकर नौकरी दिलाने का झांसा, तीन आरोपी गिरफ्तार

तीन दिन बाद दर्ज कराई शिकायत, पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना के बाद सदमे में रही महिला ने तीन दिन बाद एमपी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर डॉ. अमरीश सेंगर के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

जांच जारी, पुलिस जुटा रही सबूत

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। होटल रिकॉर्ड, मेडिकल जांच और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर मरीज-डॉक्टर संबंध में भरोसे के दुरुपयोग और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here