CG NEWS : जिला सीईओ मुकुन्द कुमार ने किया कोंटा जनपद कार्यालय पर औचक निरीक्षण, हर शाखा में पहुंचे सीईओ, प्रगति रिपोर्ट पर मांगा जवाब

0
163
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS :कृष्णा नायक/सुकमा : सुकमा जिला सीईओ मुकुन्द कुमार बुधवार को कोंटा विकासखंड में स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं में पहुँचकर संचालित योजनाओं की जमीनी स्थिति का गहन आकलन किया। कंप्यूटर कक्ष, रिकॉर्ड रूम, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), स्वच्छ भारत मिशन, बैंक सखी, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा पेंशन शाखा सहित अन्य विभागों का बारीकी से अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में पर्याप्त मात्रा में कुर्सी टेबल लगाने और साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

CG NEWS :सीईओ मुकुन्द कुमार ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, हितग्राहियों को मिल रहे लाभ तथा लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी हितग्राहीमूलक कार्यों में तेजी लाई जाए और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here