IPS Ashish Gupta : रिटायर होने से दो साल पहले IPS ने लिया वीआरएस, योगी सरकार पर भड़के अखिलेश

Sanjay Sahu
IPS Ashish Gupta

IPS Ashish Gupta : लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आशीष गुप्ता ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। सरकार ने उनके आवेदन को स्वीकार कर लिया है और 10 जून को पुलिस मुख्यालय में उनका विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। 1989 बैच के इस अधिकारी के रिटायर होने में अभी दो साल का वक्त बचा था, लेकिन लगातार उपेक्षा और अहम पदों से दूर रखे जाने से आहत होकर उन्होंने वीआरएस का निर्णय लिया।

IPS Ashish Gupta : आशीष गुप्ता मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने कंप्यूटर साइंस में बीटेक और एमबीए किया है। वे नैट ग्रिड के सीईओ भी रह चुके हैं। दिसंबर 2022 में उन्हें अचानक डेपुटेशन से यूपी बुला लिया गया था, लेकिन यहां आने के बाद उन्हें करीब साढ़े छह महीने तक वेटिंग में रखा गया। इसके बाद 24 जून 2023 को उन्हें डीजी रूल्स एंड मैनुअल्स बनाया गया था, जहां वह अब तक कार्यरत हैं।

IPS Ashish Gupta : इस फैसले के बाद राजनीतिक प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में वरिष्ठ अधिकारियों को दरकिनार कर दिया जा रहा है और उनके जूनियरों को प्रमोशन मिल रहा है, जिससे अधिकारियों का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा, “ये समाचार चिंताजनक है कि यूपी पुलिस के वरिष्ठतम अधिकारी, जो व्यवस्था में महत्वपूर्ण पदों से वंचित हैं, वह अनैच्छिक हालात में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति लेने को मजबूर हैं।”

IPS Ashish Gupta : उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब वरिष्ठता का कोई महत्व नहीं रहा, तो फिर वरिष्ठता सूची बनाने का क्या तर्क है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार अधिकारियों को मानसिक तौर पर दबाव में लाकर हटाने की कोशिश कर रही है और ऐसे मामलों में सोशल मीडिया के जरिए भी दबाव डाला जा रहा है। सूत्रों की मानें तो एक और डीजी रैंक के अधिकारी भी जल्द वीआरएस ले सकते हैं और वे आने वाले समय में राजनीति में उतर सकते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *