Tuesday, August 18, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : महाशिवरात्रि पर फतेहपुर शिव मंदिर में आज शाम 5...

CG NEWS : महाशिवरात्रि पर फतेहपुर शिव मंदिर में आज शाम 5 बजे भव्य रुद्राभिषेक व महाआरती

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /जशपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर राम वन गमन मार्ग पर स्थित फतेहपुर शिव मंदिर में आज शाम भव्य रुद्राभिषेक एवं महाआरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।

CG NEWS : मंदिर समिति से मिली जानकारी के अनुसार, काशी से पधारे महाराज भागीरथ तिवारी के सान्निध्य में रविवार शाम 5 बजे विधि-विधान के साथ रुद्राभिषेक और महाआरती संपन्न होगी। महाशिवरात्रि को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में भक्तों के शामिल होने की संभावना है।

CG NEWS : मंदिर समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर आयोजन में शामिल होने की अपील की है। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here