Gwalior Breaking: खेत में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

TweeLabs
खेत में मिला युवक का शव, हत्या या हादसा जांच में जुटी पुलिस

Gwalior Breaking: ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां भितरवार-बांसोड़ी मार्ग पर मछरिया तिराहे के पास एक खेत में युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की पहचान लुहारी गांव निवासी विजयबहादुर पुत्र बलदाऊ रावत के रूप में हुई है। खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिलते ही भितरवार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत हत्या है या कोई हादसा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में फैली सनसनी के बीच ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *