Wednesday, May 20, 2026
31.1 C
Raipur

CG News: माई किड्ज नर्सरी बचेली में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव में बच्चों के साथ साथ पालकों ने किया शानदार प्रदर्शन

CG News: फकरे आलम खान/बचेली: माई किड्ज नर्सरी स्कूल में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बच्चों और अभिभावकों के उत्साह से भरपूर रहा। शुक्रवार को आगाज़ और शनिवार के समापन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि पालकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर बचपन की यादों को ताजा किया।

CG News: 3 से 5 वर्ष के बच्चों ने विभिन्न मजेदार खेलों में भाग लिया, जिनमें 50 मीटर दौड़, कैप रेस, जंपिंग रेस, बॉल रेस और वेजिटेबल रेस प्रमुख थे। बच्चों की इन गतिविधियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। स्कूल ने अभिभावकों के लिए भी विशेष इवेंट्स आयोजित किए, जैसे रस्साकशी, लेमन रेस और म्यूजिकल रेस, जिसमें पालकों ने खूब जोश दिखाया और पुरानी यादों में खो गए।

 

CG News: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निरीक्षक प्रह्लाद कुमार साहू, पार्षद हरीश शर्मा, पत्रकार नफीज कुरैशी और गोविंद नाग उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की, उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। स्कूल की प्राचार्य शेरीन वर्मा ने सफल आयोजन के लिए सभी अभिभावकों, अतिथियों और स्टाफ का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ परिवार और स्कूल के बीच मजबूत जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।

 

 

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories