M.P Crime : भोपाल IT पार्क की टीवी फैक्ट्री में बड़ी चोरी, 5 महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

भोपाल : राजधानी भोपाल के बड़वई स्थित आईटी पार्क में एक टीवी फैक्ट्री में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार पांच महिलाओं ने योजना बनाकर फैक्ट्री में प्रवेश किया और तीन ब्रांडेड एलईडी टीवी चोरी कर फरार हो गईं। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और फैक्ट्री संचालक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

एक महिला को उठाकर कराया अंदर प्रवेश

बताया जा रहा है कि महिलाओं ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। पहले एक महिला को ऊपर उठाकर फैक्ट्री के अंदर प्रवेश कराया गया। अंदर पहुंचने के बाद उसने 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन एलईडी टीवी को बोरी में भरा और अन्य महिलाओं की मदद से बाहर निकाल लिया। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में अंजाम दे दी गई।

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई पूरी वारदात

फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में महिलाएं बोरी में टीवी लेकर जाते हुए साफ दिखाई दे रही हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read More : MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय! इंदौर-भोपाल-ग्वालियर कलेक्टर बदलने की अटकलें तेज

पहले भी हो चुकी हैं चोरी की घटनाएं

स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार बढ़ती वारदातों से व्यापारियों में चिंता का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठने लगी है।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद

गांधीनगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories