ग्वालियर : युवक से मारपीट कर सोने की चेन लूटी, पुरानी रंजिश बनी वारदात की वजह

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में देर रात एक युवक के साथ मारपीट और लूट की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार ताल वाले हनुमान मंदिर के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे कुछ युवकों ने रास्ते में रोककर पीड़ित को घेर लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।

सोने की चेन लूटने का आरोप

फरियादी ऋषभ शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त को उसके घर छोड़कर देर रात वापस लौट रहा था। इसी दौरान आशीष बघेल, नीरज बघेल और अमन तोमर ने उसे रोककर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों पर उसकी सोने की चेन लूटने का भी आरोप लगाया गया है।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दो से तीन युवक पीड़ित के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान और उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।

Read More : शहडोल प्रदर्शन पर मंत्री विश्वास सारंग का हमला, नाबालिग की मौजूदगी पर उठाए सवाल, गरमाई प्रदेश की सियासत

शराब के नशे में थे आरोपी, जांच जारी

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक वारदात के समय आरोपी शराब के नशे में बताए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Operation Clean Hunt: रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, कुनकुरी से दबोचा गया बाइक चोरी का फरार आरोपी

Operation Clean Hunt: गौरी शंकर गुप्ता/धरमजयगढ़/रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़...

Related Articles

Popular Categories