Tuesday, September 29, 2026
Home Madhya Pradesh Barwani News : बड़वानी जिला मुख्यालय पर सीसी रोड निर्माण को लेकर...

Barwani News : बड़वानी जिला मुख्यालय पर सीसी रोड निर्माण को लेकर हंगामा पुराने कलेक्टर कार्यालय के सामने व्यापारियों और नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि के बीच तीखी बहस

Barwani News : बड़वानी। जिला मुख्यालय स्थित पुराने कलेक्टर कार्यालय के सामने प्रस्तावित सीसी रोड निर्माण को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। सड़क निर्माण को लेकर नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान और स्थानीय व्यापारियों के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

Barwani News : नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि निक्कू चौहान ने मौके पर पहुंचकर बताया कि यह सड़क मुख्यमंत्री अधोसंरचना योजना के तहत बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, “हम यहां सीसी रोड बनाने के लिए आए हैं। यह योजना ऊपर से स्वीकृत होती है और जो निर्माण प्रकार तय होता है, वही करना पड़ता है। इसमें बदलाव संभव नहीं है। सड़क निर्माण की कुल लागत लगभग 23 लाख रुपये है।”

 

Barwani News : उन्होंने आगे बताया कि निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। “सारी खुदाई एक साथ की जाएगी, लेकिन एक साइड का ट्रैफिक चालू रखा जाएगा और दूसरी ओर सड़क का निर्माण किया जाएगा। व्यापारियों से चर्चा हुई है और सहमति बनी है कि ढाई महीने में सड़क पूरी कर दी जाएगी,” चौहान ने कहा।

Barwani News : वहीं स्थानीय व्यापारी महेश यादव ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए कहा कि उन्हें सीमेंट कंक्रीट (सीसी) रोड के बजाय डामरीकरण (बीटी) सड़क चाहिए। उन्होंने कहा, “हमने सड़क बनाने से मना किया था क्योंकि हमें डामर की सड़क चाहिए। अधिकारी कह रहे हैं कि डामर नहीं, सीसी रोड ही बनेगा। हमने कहा कि छह महीने से पहले काम पूरा नहीं होगा, लेकिन ये सिर्फ ढाई महीने में बनाने का आश्वासन दे रहे हैं।”

 

Barwani News : व्यापारियों का कहना है कि लंबे समय तक निर्माण कार्य चलने से उनका व्यापार प्रभावित होगा, जबकि नगर पालिका का दावा है कि कार्य तय समय सीमा में पूरा कर लिया जाएगा और आवागमन सुचारू रखा जाएगा। कुछ देर तक मौके पर माहौल गरमाया रहा, हालांकि बाद में समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हुई।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here