Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh rewa news : रीवा में संपत्ति विवाद पर बवाल, बेवा महिला और...

rewa news : रीवा में संपत्ति विवाद पर बवाल, बेवा महिला और बेटियों से मारपीट, न्याय न मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

rewa news
rewa news

rewa news : रीवा : बेवा महिला और उसकी दो बेटियों की संपत्ति हड़पने की परिवार ने ही रच डाली साजिश, अभिलेखों में नाम होने के बावजूद नहीं दिया दुकान पर कब्जा, बेटियां बोली अगर नहीं मिलता है न्याय तो दुकान में ही करेंगे आत्मदाह

rewa news : शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराने बस स्टैंड के पीछे स्थित एक होटल के नीचे स्थित दो दुकानों में उस वक्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब अभिलेखों में नाम होने के बावजूद एक बेवा महिला और उसकी दो बेटियों के साथ दुकान में बैठे युवक ने बर्बरता से मारपीट कर दी, इस दौरान विधवा महिला की एक बेटी ने पूरे घटनाक्रम का न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

rewa news : जिसके बाद राजस्व की टीम पुलिस बल सहित मौके पर जा पहुंचे दरअसल यह पूरा मामला जेठानंद वाधवानी की मृत्यु के बाद उसकी दो पत्नियों की संतानों के बीच संपत्ति के बंटवारे से जुड़ा बताया गया है जिसमें आनंद वेयर नामक दुकान में राजस्व अभिलेखों के मुताबिक कुल नौ हिस्सेदार बताए गए हैं लेकिन आनंद वियर दुकान में सिर्फ दूसरी पत्नी से उत्पन्न संताने अपना पूरा हक जताते हुए विधवा महिला और उसकी बेटियों की संपत्ति हड़पने की कोशिश करने में लगे हैं वही आर पार की लड़ाई लड़ते हुए विधवा मां और उसकी दो बेटियां इस जिद पर अड़ी हैं कि जब तक उन्हें अभिलेखों के मुताबिक उनका हिस्सा नहीं दिया जाता तो वह पूरे परिवार के साथ उसी दुकान में आत्मदाह कर लेंगी।

rewa news : बहरहाल मौके पर पहुंची राजस्व और पुलिस की टीम ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए पहले तो मामले को सुलझाने का प्रयास किया और जब दोनों पक्षों ने विभागीय अधिकारियों और पुलिस की बात नहीं सुनी तो दोनों विभागों दुकान को सील करने की कार्यवाही कर दी।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here