Tuesday, August 18, 2026
Home National मोहाली में बम धमकी से सनसनी! 10 से ज्यादा स्कूल खाली, CM...

मोहाली में बम धमकी से सनसनी! 10 से ज्यादा स्कूल खाली, CM मान और संसद भी निशाने पर, जांच तेज

मोहाली : पंजाब के मोहाली में उस समय सनसनी फैल गई जब शहर के 10 से अधिक नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियातन सभी प्रभावित स्कूलों को खाली करवाकर छुट्टी घोषित कर दी गई और पूरे परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया।

धमकी भरे ईमेल में क्या लिखा था?

आज सुबह कई निजी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर एक संदेश भेजा गया, जिसमें दोपहर 1:11 बजे मोहाली के स्कूलों और कॉलेजों में बम ब्लास्ट की बात कही गई। मेल भेजने वाले के रूप में ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’, इंजीनियर गुरनाख सिंह और रुकन शाहवाला का नाम लिखा गया था। इसमें भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए पंजाब के युवाओं के कत्लेआम का जिक्र भी किया गया।

Read More : सचिन ने PM मोदी को दिया बेटे अर्जुन की शादी का न्योता, जानें कौन हैं सानिया चंडोक? जो बनेंगी ‘मास्टर ब्लास्टर’ की बहू

CM भगवंत मान और संसद को भी धमकी

धमकी भरे पत्र में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को ‘ह्यूमन बम’ से उड़ाने और 13 फरवरी को भारतीय संसद को निशाना बनाने की बात भी लिखी गई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी जिक्र किया गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां और सतर्क हो गईं।

स्कूलों में अफरा-तफरी, बच्चों को लौटाया गया

सूचना मिलते ही पैरागॉन, लर्निंग पाथ, माइंड ट्री, जीडी गोयनका, विवेक स्कूल और इंडस इंटरनेशनल समेत कई स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया।कई बच्चे जो सुबह स्कूल पहुंच चुके थे, उन्हें गेट से ही वापस भेज दिया गया। स्कूल प्रबंधन ने अभिभावकों को मैसेज भेजकर बच्चों को जल्द घर ले जाने को कहा।

सर्च ऑपरेशन और साइबर जांच जारी

मोहाली पुलिस ने डीएसपी सिटी हरसिमरन बल और डीएसपी पृथ्वी चहल के नेतृत्व में स्कूल परिसरों को सील कर दिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की मदद से क्लासरूम, डेस्क और खेल मैदानों की जांच की गई।
एसपी सिटी दिलप्रीत सिंह के अनुसार, साइबर सेल ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक कर रही है। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here