Friday, May 15, 2026
32.1 C
Raipur

हिंदी-चीनी भाई-भाई! UN का स्थायी सदस्य बनने में भारत को ड्रैगन देगा समर्थन… दिल्ली में हुई हाई लेवल मीटिंग

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  भारत और चीन के बीच कूटनीतिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस बैठक में भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी और चीन के कार्यकारी उप विदेश मंत्री मा झाओक्सू शामिल हुए। मा झाओक्सू भारत दौरे पर ब्रिक्स शेरपा बैठक में भाग लेने आए थे, जिसके दौरान यह द्विपक्षीय वार्ता हुई।

सीमा शांति और स्थिर संबंधों पर फोकस

दोनों देशों ने बातचीत के दौरान भारत-चीन सीमा पर शांति बनाए रखने और द्विपक्षीय संबंधों को संतुलित एवं स्थिर रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। क्षेत्रीय और वैश्विक स्थिरता के लिए यह सहमति महत्वपूर्ण मानी जा रही है, खासकर सीमा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों की पृष्ठभूमि में।

Read More : कनाडा के सेकेंडरी स्कूल में ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावर समेत 10 की मौत, 27 घायल

UNSC सदस्यता पर सकारात्मक संकेत

बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में सुधार का मुद्दा भी उठा। चीन की ओर से यह संदेश दिया गया कि वह भारत की स्थायी सदस्यता की आकांक्षाओं को समझता और सम्मान करता है। इसे भारत के लिए कूटनीतिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

कैलाश मानसरोवर यात्रा और लोगों के संपर्क पर चर्चा

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को पुनः शुरू किए जाने का मुद्दा उठाया और इसके दायरे को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई। दोनों पक्षों ने माना कि लोगों के बीच संपर्क बढ़ाना संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम होगा।

एयर सर्विस एग्रीमेंट और वीजा सुविधा पर सहमति

बैठक में एयर सर्विस एग्रीमेंट को जल्द अंतिम रूप देने, वीजा प्रक्रियाओं को आसान बनाने तथा व्यापार, पर्यटन और शैक्षणिक आदान-प्रदान बढ़ाने पर सहमति बनी। मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में दोनों देशों ने शीर्ष नेतृत्व के बीच बनी समझ को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

गलवान के बाद धीरे-धीरे सामान्य होते रिश्ते

गौरतलब है कि गलवान घाटी विवाद के बाद भारत-चीन संबंधों में आई तल्खी अब धीरे-धीरे कम होती दिख रही है। हाल के महीनों में संवाद की बहाली और सेवाओं के पुनः शुरू होने से रिश्तों में नरमी आई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की गई और संवेदनशील मुद्दों पर आपसी चिंताओं को दूर करने के उपायों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भारत-चीन वार्ता के ये संकेत आने वाले समय में क्षेत्रीय स्थिरता और वैश्विक कूटनीति पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकते हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

‘वेलकम टू द जंगल’ का टीजर रिलीज, 36 स्टार्स के साथ कॉमेडी का बड़ा धमाका

welcome-to-the-jungle-teaser:अक्षय कुमार की नई कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द...

विदिशा में मकान तोड़ने और लूट के आरोप पर गरमाई सियासत, शिवसेना ने उठाया CBI जांच की मांग

mp news-vidisha-shivsena-cbi-demand:विदिशा में मकान तोड़फोड़ और लूटपाट के मामले...

Related Articles

Popular Categories