rewa news : रीवा में भीषण हादसा: रॉन्ग साइड से आए ट्रक ने बोलेरो को रौंदा, 6 की हालत नाजुक

Sanjay Sahu
rewa news

rewa news : रीवा : सोमवार दोपहर सिरमौर रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही की सारी हदें पार करते हुए सामने से आ रही बोलेरो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

rewa news : सभी 6 घायलों को संजय गांधी अस्पताल (SGMH) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत बेहद नाजुक बताई है।
घायलों में तीन की पहचान अर्पित सिंह भदौरिया, बबलू खान और निखिल सिंह के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य फिलहाल अज्ञात हैं।
ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिसने प्रयागराज निवासी रवि सिंह के नाम पंजीकृत बोलेरो को टक्कर मारी।

rewa news : एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा और थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा के मुताबिक, फरार ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। बोलेरो के सभी दस्तावेज और फिटनेस दुरुस्त पाए गए हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *