Indore News : इंदौर। नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां एक महिला ने अपने ही पति के खिलाफ गांजा और स्मैक बेचने की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। महिला ने वीडियो बनाकर इंदौर पुलिस कमिश्नर को भेजा, जिसमें उसने अपने पति पर नशे के अवैध कारोबार में लिप्त होने के गंभीर आरोप लगाए।
Indore News : शिकायत में बताया गया कि आरोपी महालक्ष्मी नगर क्षेत्र में पान की दुकान संचालित करता था और वहीं से कॉलेज व हॉस्टल में पढ़ने वाले छात्रों को गांजा और स्मैक जैसे नशीले पदार्थों की सप्लाई करता था। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की।
Indore News : जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के घर और पान की दुकान पर छापेमारी की, जहां से गांजा और स्मैक बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है।
Indore News : पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह की गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।











