MP BREAKING : भोपाल : सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने यातायात नियमों की सरेआम धज्जियाँ उड़ाने का खुलासा किया है। वीआईपी चौराहे से इक़बाल मैदान तक चलती दोपहिया गाड़ी पर पीछे बैठा नाबालिग बच्चा सीट पर खड़े होकर खतरनाक करतब दिखाता नज़र आ रहा है। सड़क पर इस तरह का स्टंट न सिर्फ़ गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है, बल्कि किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता था।
MP BREAKING : वीडियो में वाहन चालक की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है, जिसने बच्चे की जान को जोखिम में डालते हुए सार्वजनिक सड़क को स्टंट का अखाड़ा बना दिया। मामला सामने आने के बाद यातायात नियमों के उल्लंघन, नाबालिग को खतरे में डालने और सार्वजनिक सुरक्षा से खिलवाड़ करने जैसे आरोपों पर कार्रवाई की मांग तेज़ हो गई है।













