Petrol Diesel Latest Price : जानें आज क्या हैं पेट्रोल डीजल के दाम…

Parivesh

नई दिल्ली। Petrol Diesel Latest Price : शुक्रवार, 6 जून 2025 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई दरें जारी कर दी गईं, लेकिन आम उपभोक्ताओं को कोई राहत नहीं मिली। देश की प्रमुख तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने साफ कर दिया है कि आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Petrol Diesel Latest Price : इसका मतलब है कि वाहन चालकों को पिछले दिनों की ही दरों पर ईंधन खरीदना पड़ेगा। इससे पहले मार्च 2024 में लोकसभा चुनावों से पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2-2 रुपये प्रति लीटर की कटौती की थी, लेकिन उसके बाद से अब तक कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन उसका असर घरेलू बाजार में फिलहाल नहीं दिख रहा है।

वर्तमान कीमतें (मुख्य शहरों में औसत दरें):

  • दिल्ली: पेट्रोल ₹96.72 / डीजल ₹89.62

  • मुंबई: पेट्रोल ₹106.31 / डीजल ₹94.27

  • कोलकाता: पेट्रोल ₹106.03 / डीजल ₹92.76

  • चेन्नई: पेट्रोल ₹102.74 / डीजल ₹94.33

तेल कंपनियों द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई दरें जारी की जाती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार यदि अंतरराष्ट्रीय क्रूड प्राइस में बड़ा बदलाव नहीं होता, तो निकट भविष्य में भी कीमतें स्थिर रहने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *