Sunday, May 17, 2026
36.1 C
Raipur

Barwani PG College News : बड़वानी पीजी कॉलेज में ABVP का बड़ा प्रदर्शन, मूलभूत सुविधाओं को लेकर घेरा प्राचार्य कार्यालय

Barwani PG College News : बड़वानी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़वानी में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने छात्र समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। ABVP कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए और प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा।ABVP ने महाविद्यालय में वाई-फाई व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा शासकीय संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए।
सुविधाएं तक ठीक से नहीं मिल पा रहीं

कोई व्यवस्था नही है

मीडिया से चर्चा करते हुए ABVP नगर मंत्री सूरज सोलिया ने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से नहीं मिल पा रही हैं। वाई-फाई व्यवस्था ठीक से काम नहीं कर रही है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। शौचालयों में पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं और कॉलेज परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। ABVP ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो छात्र हित में उग्र आंदोलन किया जाएगा।

प्राचार्य का पक्ष

पीजी कॉलेज की प्राचार्य वीणा सत्य ने छात्रों द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उठाए गए कुछ मुद्दों में गलतफहमी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के शौचालय प्रतिदिन खोले जाते हैं और निरीक्षण के दौरान वे खुले पाए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक ब्लॉक में वाई-फाई राउटर लगाए गए हैं, लेकिन एक साथ अधिक विद्यार्थियों के लॉग-इन करने से नेटवर्क धीमा हो जाता है। ई-लर्निंग भवन और कंप्यूटर लैब में भी इंटरनेट सुविधा उपलब्ध है।प्राचार्य ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगाने सहित अन्य वित्तीय कार्य जनभागीदारी अध्यक्ष की अनुमति से किए जाते हैं, लेकिन नवंबर 2025 से अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने के कारण प्रस्ताव लंबित हैं। शासन स्तर से नई नियुक्ति के बाद सभी लंबित कार्यों का निराकरण किया जाएगा।

निराकरण का आश्वासन

कॉलेज प्रशासन की ओर से कहा गया कि महाविद्यालय स्तर की शिकायतों का निराकरण 7 दिवस के भीतर कर दिया जाएगा। वहीं निर्माण एवं वित्तीय कार्य शासन से अनुमति मिलने के बाद पूरे किए जाएंगे। साथ ही बुक्स एवं स्टेशनरी वितरण की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू करने का आश्वासन दिया गया।

हनुमान चालीसा का पाठ

इस पूरे मामले में ABVP के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर में प्राचार्य की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ भी किया, जिससे कुछ समय के लिए परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा।

ये प्रमुख रूप से उपस्थित रहे

प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इसमें प्रांत कार्यकारिणी सदस्य कुंदन अलावे, जिला संयोजक अंशुमान जी धनगर, बादल धनगर (महाविद्यालय प्रमुख), युवेश यादव एवं परिसर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में ABVP कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories