Friday, September 25, 2026
Home Chhattisgarh CG Accident News : छत्तीसगढ़ में 4 सड़क हादसे, 8 की मौत:...

CG Accident News : छत्तीसगढ़ में 4 सड़क हादसे, 8 की मौत: कांग्रेस नेता समेत कारोबारी की जान गई, CM हाउस के सामने छात्र की मौत

CG Accident News
CG Accident News

CG Accident News : बिलासपुर/रायपुर/कोरबा/कांकेर। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के भीतर हुए अलग-अलग चार सड़क हादसों में कुल आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसों में एक ओर युवा कांग्रेस नेता और कारोबारी की जान गई, तो दूसरी ओर स्कूल जा रहे एक छात्र की मौत ने सबको झकझोर दिया।

CG Accident News : केस-1: कोरबा में सड़क हादसा

CG Accident News : युवा कांग्रेस नेता और कारोबारी की मौत

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के पलटने से एनएसयूआई के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और वर्तमान युवा कांग्रेस नेता राहुल राय तथा ऑटोमोबाइल एजेंसी मालिक ढालू अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष भोला साहू और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, चारों युवक गुरुवार रात बालको में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। भारतमाला नेशनल हाईवे के निर्माणाधीन हिस्से में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाईनुमा लेन में जा गिरी और तीन बार पलटी खा गई। कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

केस-2: रायपुर में CM हाउस के सामने हादसा

सरकारी वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सीएम हाउस के पास तेज रफ्तार सरकारी वाहन ने स्कूल जा रहे EV स्कूटर सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय अंश आठवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन नमिसा गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। घायल छात्रा का इलाज अंबेडकर अस्पताल में जारी है।

केस-3: बिलासपुर में पारिवारिक हादसा

पिकअप की टक्कर से पति-पत्नी और बेटी की मौत

बिलासपुर जिले में ग्राम तेंदुआ मोड़ के पास पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी 13 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। तीनों बेलपान मेला देखकर घर लौट रहे थे।

हादसे में जमनेश यादव (40), उनकी पत्नी संतोषी यादव (39) और बेटी अनीषा यादव (13) गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें कोटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

केस-4: कांकेर में बर्थडे बना ब्लैक डे

CG Accident News : जन्मदिन मनाने जा रहे दो दोस्तों की मौत

CG Accident News : कांकेर जिले में जन्मदिन सेलिब्रेट करने निकले छह नाबालिगों की कार हादसे का शिकार हो गई। NH-30 पर गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो नाबालिगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here