MP NEWS : बड़ी चोरी का खुलासा, गुजरात से आए दो चोर गिरफ्तार

Sanjay Sahu
MP NEWS

MP NEWS : भोपाल। राजधानी के मिसरोद इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बीच पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार कर लाखों रुपये के माल की बरामदगी की है। खास बात यह है कि दोनों आरोपी गुजरात से भोपाल में सिर्फ चोरी करने के मकसद से आए थे।

MP NEWS : पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले इलाके में रेकी की और फिर सुनसान व बंद पड़े मकानों को अपना निशाना बनाया। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

MP NEWS : गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वे वारदात के बाद मंडीदीप रेलवे स्टेशन पर रुकते थे, जिससे उन पर किसी को शक न हो। फिलहाल पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है। संभावना है कि इस पूछताछ में अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।

MP NEWS : पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि इन आरोपियों के और कितने साथी भोपाल या आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। फिलहाल दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *