Wednesday, September 30, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी...

CG NEWS: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गौरेला थाना क्षेत्र के केंवची गांव स्थित बैगापारा में चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

CG NEWS: पुलिस के मुताबिक आरोपी राजेश बैगा अपनी पत्नी कुसुम बैगा के चरित्र पर शक करता था, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बीती रात भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। गुस्से में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे कुसुम बैगा की मौके पर ही मौत हो गई।

CG NEWS: घटना की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here