Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Crime News: फोटो कॉपी दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर इजहान...

Crime News: फोटो कॉपी दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर इजहान खान गिरफ्तार, नकदी व मोबाइल बरामद

Crime News
Crime News

Crime News: रायपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत फोटो कॉपी दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए शातिर चोर मोहम्मद इजहान खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी राशि और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

Crime News: प्रार्थी सुनील मिश्रा ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कलेक्ट्रेट परिसर स्थित उनकी प्रतिक्षा फोटो कॉपी दुकान का अज्ञात चोर ने 2-3 फरवरी 2026 की दरम्यानी रात शटर का ताला तोड़कर नकद राशि एवं एक मोबाइल फोन चोरी कर लिया। रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 66/26 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Crime News: वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट तथा थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जांच के दौरान आरोपी की पहचान राजा तालाब नई बस्ती निवासी मोहम्मद इजहान खान के रूप में हुई, जिसे घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।

Crime News: पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार की। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की 1200 रुपये नकद राशि और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी इजहान खान शातिर चोर है, जो रायपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी के एक दर्जन से अधिक मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here