Thursday, May 28, 2026
33.1 C
Raipur

C.G News : दुर्ग में नाबालिग से 8 साल तक गैंगरेप, नौकरी का झांसा देकर दरिंदगी, 3 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

 दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक नाबालिग लड़की के साथ लंबे समय तक सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता के अनुसार यह सिलसिला तब शुरू हुआ जब वह महज 14 वर्ष की थी।

2018 से 2025 तक चलता रहा शोषण

पीड़िता ने 30 जनवरी 2026 को अपनी मां के साथ महिला थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 तक मुख्य आरोपी कृपा शंकर कश्यप उर्फ राजू ने उसे नौकरी दिलाने का भरोसा देकर पहली बार दुष्कर्म किया। बाद में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार शोषण किया जाता रहा।

दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

शिकायत में यह भी कहा गया है कि मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ अलग-अलग स्थानों और रेस्ट हाउस में पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। लंबे समय तक चले इस अत्याचार से पीड़िता मानसिक और शारीरिक रूप से गंभीर रूप से प्रभावित हुई।

Read More : IFS अधिकारी विपिन पटेल का इस्तीफा, वेतन विवाद और प्रशासनिक प्रताड़ना के आरोप से मचा हड़कंप

गंभीर धाराओं में मामला दर्ज

महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1), 70(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 6 और 12 के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले में कई आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें कुछ सरकारी तंत्र से जुड़े होने का दावा भी किया गया है।

तीन आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद तुरंत कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी समेत तीन अन्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?”  डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

Akaltara Health Department: अभी अस्पताल आने का टाइम है क्या?” डॉक्टर-पेशेंट विवाद का वीडियो वायरल..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

CG Petrol-diesel hike: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 109 के पार, फूटा लोगों का गुस्सा, लोग बोले- कमाई कम..

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी,  40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Dewas Wedding Scam : शादी के नाम पर ठगी, 40 से ज्यादा दूल्हे पहुंचे पर दुल्हन एक भी नहीं आई...

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Indore Water Crisis : इंदौर में पानी के लिए सड़को पर उतरे लोग |

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Chhattisgarh में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 45°C के पार...

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Bliaspur Rape Case: भाजपा नेत्री के आरोपों पर आरोपी का पलटवार, मामला पहुंचा नए मोड़ पर..

Latest YouTube Shorts

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

CN News: विश्रामपुर में साथ दिखे भूपेश टीएस, एक ही कार में पहुंचे चुनावी सभा में

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

Bilaspur: 5000 में नहीं छोड़ूंगा” VIDEO वायरल, हेड कांस्टेबल सस्पेंड..

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

SSC कांस्टेबल परीक्षा के दौरान दूसरी पाली में सीटों की कमी से छात्रों में गुस्सा फूटा।

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Petrol-diesel hike: पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बढ़ोतरी..

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

Chhattisgarh में Ebola virus को लेकर अलर्ट, जानिए कैसे फैलते है और लक्षण

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

डिप्टी सीएम Vijay Sharma ने किया डायल 112 का औचक टेस्ट..

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories