Friday, May 15, 2026
41.6 C
Raipur

Korba Crime : प्रेमप्रसंग का दर्दनाक अंत: युवक ने युवती पर किया जानलेवा हमला, फिर खुद की आत्महत्या; वीडियो कॉल से बची युवती की जान

Korba Crime : कोरबा : कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में प्रेमप्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। बिलासपुर से कोरबा पहुंचे एक युवक ने युवती के गले पर चाकू से हमला कर दिया, इसके बाद खुद भी गला काटकर आत्महत्या कर ली। गंभीर रूप से घायल युवती ने साहस दिखाते हुए 112 पर कॉल कर और स्वजनों को वीडियो कॉल के जरिए अपनी लोकेशन भेजी, जिससे समय रहते मदद पहुंच सकी।

Korba Crime : मंगलवार रात करीब 11:30 बजे भारतमाला रोड के पास सन्डैल नाला पुल के नीचे युवक और युवती खून से लथपथ हालत में पड़े मिले। मृतक युवक की पहचान शुभम नायडू (28 वर्ष), निवासी बिलासपुर के रूप में हुई है, जो शादीशुदा था। वहीं घायल युवती (22 वर्ष) कश्यप कॉलोनी, सरकंडा, बिलासपुर की रहने वाली है। दोनों मंगलवार रात करीब नौ बजे से लापता थे।

Korba Crime : जानकारी के अनुसार, दोनों बिलासपुर से भारतमाला रोड के रास्ते कोरबा पहुंचे थे। घटना के बाद गंभीर रूप से घायल युवती ने हिम्मत जुटाकर 112 पर कॉल किया और अपने स्वजनों को वीडियो कॉल कर लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा लाया गया।

Korba Crime : अस्पताल में डॉक्टरों ने शुभम नायडू को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की हालत नाजुक होने के चलते उसे तत्काल बिलासपुर रेफर किया गया, जहां उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।

Korba Crime : घटना की जानकारी मिलते ही उरगा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस युवती के बयान का इंतजार कर रही है, जिससे पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सके। बताया गया है कि युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई जा चुकी थी। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories