Indore News : इंदौर : इंदौर शहर में लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अब पुलिस सख्त रुख अपनाने जा रही है। दिल्ली पुलिस की तर्ज पर इंदौर ट्रैफिक पुलिस अब रॉन्ग साइड वाहन चलाने और वनवे का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। नियम तोड़ने पर अब सिर्फ चालान नहीं, बल्कि एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
Indore News : दरअसल इंदौर शहर के ट्रैफिक सिस्टम को सुधारने के लिए पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली पुलिस के मॉडल पर अब शहर में वनवे में घुसने और रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पहले चरण में शहर के 42 घोषित वनवे मार्गों पर यह सख्ती लागू की जाएगी। इन मार्गों पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
Indore News : दरअसल, नए भारतीय न्याय संहिता यानी बीएनएस कानून के तहत रॉन्ग साइड वाहन चलाना अब क्रिमिनल ऑफेंस की श्रेणी में आता है।ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने से दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है और आम लोगों की जान जोखिम में पड़ती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। वही इंदौर में साफ है कि अब ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को सतर्क रहने और नियमों का पालन करने की जरूरत है।











