Rachna Jain Budget Reaction : महिलाओं और युवाओं की अनदेखी का आरोप: पूर्व नपा अध्यक्ष रचना जैन ने बजट को बताया जनविरोधी

0
155

Rachna Jain Budget Reaction : शाजापुर (किशोर नाथ राजगुरु)। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश किए गए बजट को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। शाजापुर की तेज-तर्रार कांग्रेस नेत्री, प्रदेश सचिव एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रचना जैन ने इस बजट को पूरी तरह निराशाजनक और आम आदमी के साथ धोखा बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों की जादूगरी है, जिसमें धरातल पर जनता के लिए कुछ भी नहीं है।

युवाओं और बेरोजगारों के साथ अन्याय रचना जैन ने बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज देश का युवा वर्ग ऐतिहासिक बेरोजगारी और रोजगार की गंभीर समस्या से जूझ रहा है, लेकिन केंद्र सरकार ने बजट में रोजगार सृजन के लिए कोई ठोस या प्रभावी रोडमैप पेश नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन हकीकत में शिक्षित युवा दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

महिलाओं और किसानों की उपेक्षा महिला सशक्तिकरण के दावों पर सवाल उठाते हुए जैन ने कहा कि बजट में महिलाओं के लिए केवल घोषणाएं की गई हैं, लेकिन जमीन पर उनके सशक्तिकरण और सुरक्षा के लिए कोई स्पष्ट प्रावधान नहीं है। इसी तरह, किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि बढ़ती लागत, खाद-बीज और डीजल की महंगाई ने अन्नदाता की कमर तोड़ दी है, लेकिन केंद्र सरकार ने किसानों को राहत देने के बजाय उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया है।

महंगाई से राहत की उम्मीदें धराशायी कांग्रेस नेत्री ने आगे कहा कि आम जनता महंगाई से त्रस्त है। रसोई गैस, पेट्रोल और खाद्य सामग्री के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन बजट में आम आदमी को राहत देने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार इस बजट पर पुनर्विचार करे और युवाओं, किसानों व बेरोजगारों के लिए जनहितकारी योजनाओं को प्राथमिकता दे। ‘इंडिया डेली’ से चर्चा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि भाजपा सरकार का यह बजट पूरी तरह से ‘छलावा’ है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here